झांसी. सुकुवां-ढुकुवां डैम में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई. मंगलवार सुबह तीनों के शव पानी में उतराते मिले, जिसके बाद हादसे की जानकारी हुई. मृतकों में सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी राजेश वंशकार की पहचान हो गई है, जबकि दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस के मुताबिक दोनों युवक प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘सावधान! आज भी हमारे बीच घूम रहे हैं कालनेमी…’ गोरखपुर में किसके लिए सीएम योगी ने कह दी इतनी बड़ी बात?

बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. डैम के बाहर से एक मोटरसाइकिल भी मिली है. पुलिस बाइक के आधार पर दोनों अज्ञात युवकों की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों युवक कब और किसके साथ डैम पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें- चिंता मत करिए, सरकार आपके साथ है… योगी ने कुशीनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ितों को दी राहत सामाग्री

बताया जा रहा है कि बेतवा नदी में पानी बढ़ने के कारण सुकुवां-ढुकुवां डैम इन दिनों लबालब भरा है. तीनों युवक उस हिस्से के पास नहा रहे थे, जहां से पानी नीचे गिरता है. आशंका है कि इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.