कौशांबी. जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां भाभी ने हैवानियत की सारे हदें पार कर एक युवक को घर बुलकार नाबालिग ननद का रेप करा दिया. हद तो तब हो गई जब भाभी ने रेप करने का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. घटना के बाद से नाबालिग अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है.
बता दें कि पूरा मामला जिले के एक गांव का है. जहां भाभी ने एक युवक को घर बुलाकर 17 साल की ननद का रेप करवाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. भाभी ने इस वारदात को गुस्से में अंजाम दिया, क्योंकि लड़की की सगाई घर वालों ने कहीं और करवा दी. लेकिन लड़की गांव के ही एक लड़के से शादी करना चाहती थी, जो बात भाभी को बिल्कुल नागवार गुजरी और प्लान करके उसका रेप करवाया.

वहीं नाबालिग का वीडियो सामने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद नाबालिग प्रेमी के साथ फरार हो गई. पिता ने मामले की शिकायत की है. पिता का कहना है कि एक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है. पुलिस लड़की की तलाश कर रही है.

