लखनऊ. गांवों के बाहर असुरक्षित और गहरे होते तालाब बच्चों के लिए काल बनते जा रहे हैं. रविवार सुबह गोसाईंगंज के टंट का पुरवा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां खेल-खेल में मिट्टी निकालने की एक मासूम कोशिश ने 9 साल के छात्र की जिंदगी छीन ली. इस हादसे ने एक झटके में एक हंसते-खेलते परिवार के इकलौते चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, जनता AI वीडियो वाली राजनीति का ऐसा बुखार उतारेगी कि… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, जानिए आखिर ऐसा क्यों कहा?

बता दें कि सतीश यादव का 9 वर्षीय बेटा अंकुश सुबह करीब 10 बजे परिजनों से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ खेलने जा रहा है. अंकुश टंट का पुरवा गांव के बाहर मंगल विहार के पास स्थित तालाब के पास पहुंच गया. गर्मी और नहाने की चाह में वह पानी में उतर गया. ग्रामीणों के अनुसार, नहाते समय बच्चे अक्सर तालाब के किनारे से गीली मिट्टी निकालते हैं. अंकुश भी तालाब से मिट्टी निकालने के चक्कर में धीरे-धीरे आगे बढ़ा, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह गहरे दलदल और पानी में समा गया.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता बना जी का जंजालः कुल्हाड़ी से गला काटकर पिता ने बेटे को सुलाई मौत की नींद, जानिए खूनीखेल के पीछे की खौफनाक वजह…

वहीं तालाब के पास मौजूद ग्रामीणों ने जब अंकुश को डूबते देखा, तो हड़कंप मच गया. लोग तुरंत पानी में कूदे और कड़ी मशक्कत के बाद मासूम को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए अचेत अंकुश को तुरंत गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच की कर मासूम को मृत घोषित कर दिया.