लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अजय राय ने एक बार फिर पलटवार किया है. अजय राय घुटने टेकने वाला नहीं है. उन्होंने गाजीपुर के कृष्णानंद राय हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जब यह घटना हुई थी, उसके बाद से बीजेपी के सारे नेता पलट गए थे. उनमें एक कश्मीर में जो एलजी है, वह भी शामिल थे. अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोने वाला वीडियो दिखाते हुए कहा कि अजय राय रोने वाले नहीं है. योगी जी, 27 में दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे. उन्होंने कहा कि अब योगी जी योगी नहीं रहे हैं, अब भोगी हो गए हैं.

अयोध्या में मछली भोज को लेकर सरकारी चैनल पर कांग्रेस के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को महंत राजू दास द्वारा गली दिए जाने पर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा. उन्होंने कहा कि इससे पूरे निषाद समाज का अपमान हुआ है. एक व्यक्ति आन कैमरा मा बहन की गाली देता है वो भी सरकारी चैनल पर. सरकारी चैनल मतलब भारत सरकार. भारत सरकार मतलब मोदी जी. इसमें मोदी-योगी दोनों लोग शामिल है. उन्होंने कहा कि योगी जी इस पर चर्चा कर रहे हैं, अजय राय मछली खा रहे हैं. योगी जी, आज जो प्रदेश में बेटियों के साथ घटनाएं हो रही हैं, उन पर रोक कब लगेगी. उन्होंने कहा कि योगी जी मठ में बैठिए, आपकी विश्वसनीयता खत्म हो गई है. वहीं संजय निषाद के मसले पर अजय राय ने कहा कि यदि निषाद समाज को आरक्षण नहीं दिला पा रहे हैं तो कुर्सी छोड़ दें.

इसे भी पढ़ें- सबको गाली, सबका अपमान, यही सपा की… सड़कों पर अखिलेश यादव के लगे 50 से ज्यादा विवादित पोस्टर, जानिए लोगों की नाराजगी की वजह

सरकार बनने के बाद निषादों को मिलेगा उनका अधिकार

कांग्रेस नेता रामनिहाल निषाद ने कहा कि 1998 में फैजाबाद सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा, एक लाख वोट मिला. 2014 में बीजेपी में शामिल हुआ, कई पदों पर रहा. वहां मैंने देखा कि जो राम और निषाद का सम्बंध रहा, जिस मंदिर के लिए निषादों ने अपना खून पसीना बहाया. वहां कहा गया कि मंदिर बन गया तो सारा चंदा आप लोग ले जाओ. मुझे बर्दाश्त न हुआ मैंने इस्तीफा दिया. मैने जून में कांग्रेस ज्वाइन किया. उन्होंने कहा कि निषाद समाज के साथ बीजेपी ने जो काम किया है, उसे निषाद समाज नहीं भूलेगा. सारे पट्टे निषादों को देने का काम कांग्रेस ने दिया था. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि सारे अधिकार सरकार बनने के बाद वापस किये जायेंगे. बालू का पट्टा, नौकायन का पट्टा आदि.

संजय निषाद गद्दी छोड़ें

राम निहाल निषाद ने कहा कि बीजेपी झूठा वादा करती है. रोहिणी आयोग तक नही लागू हुआ. मैं संजय निषाद से कहना चाहूंगा कि आपका बेटा भाजपा के सहयोग से एमपी, एमएलए है तो फिर निषादों आरक्षण क्यों नहीं दिला देते. निषाद समाज अब समझ गया है. पांच साल मलाई खाई है अब गद्दी छोड़ देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार निषादों के मछली मारने, मछली खाने पर भी रोक लगाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि योगी जी जिस गद्दी पर आप बैठे हो, उसे खाली करो. वो गद्दी मछेन्द्रनाथ की है. आप उत्तराखंड से आये हो गद्दी खाली करो. उन्होंने कहा कि मछली भोज का कार्यक्रम परिक्रमा मार्ग पर नही था.

इसे भी पढ़ें- 27 में हिसाब होगा! भाजपा पर MLA राहुल लोधी का तीखा हमला, महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार का जिक्र कर कही बड़ी बात

कार्रवाई न होने का मतलब मतलब राजू दास को बीजेपी व सरकार का संरक्षण

कांग्रेस के प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि पहले अच्छी डिबेट होती थी, लेकिन उस दिन मैं जवाब दे रहा था तभी आरएसएस के पूर्व कार्यकर्ता राजू दास ने मेरी मां को गाली दी थी. मैं कह रहा था कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष नहीं खाए हैं. डिबेट के दौरान मैं अनुराग ठाकुर औऱ किरण रिजिजू की बात कर रहा था, तभी राजू दस भड़क गया और गालियां देने लगा. मैं राजू दास की मां से पूछना चाहता हूं कि आपने कौन सा संस्कार दिए हैं. उन्होंने कहा कि राजू दास की मां जहां मिलेंगी, मैं उनका आशीर्वाद लूंगा. कुंवर निषाद ने कहा कि मैंने इस बावत तहरीर भी दी, लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसका मतलब राजू दास को बीजेपी और सरकार का संरक्षण है.