लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार पर बजट के दुरुपयोग, भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में “हर विभाग में घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार” है और विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है. 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके भ्रष्टाचारी शासन का अंत करेगी.
इसे भी पढ़ें- अयोध्या की जनता 2027 में… राम जन्मभूमि से प्रत्याशी घोषित होने के बाद गरजे पवन पांडे, केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब हुई है. उनका आरोप है कि हाल में बने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के कई हिस्से धंस गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बने अन्य निर्माण कार्यों में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है.
आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के तहत बनी कई पानी की टंकियां टूटकर गिर चुकी हैं या पानी भरते ही क्षतिग्रस्त हो गईं. अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं में गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी की जा रही है. भाजपा सरकार के कामों को देखकर लगता है कि भाजपाइयों की कमीशनखोरी का रिकॉर्ड सदियों तक कोई नहीं तोड़ पाएगा.
इसे भी पढ़ें- Gen-Z जिताएंंगे UP! प्रयागराज में छात्रों से बात करेंगे राहुल गांधी, बेरोजगारी, पेपरलीक और लाठीचार्ज को मुद्दा बनाकर तैयार करेंगे 27 की ‘सियासी पिच’
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है और किसान खाद के लिए भटक रहे हैं. स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है. मेडिकल कॉलेजों को लेकर उनका आरोप है कि कई जिलों में सिर्फ इमारतें खड़ी हैं, जबकि पर्याप्त संख्या में डॉक्टर, प्रोफेसर और तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं है. इसके चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. जनता अब सरकार की “असलियत” जान चुकी है.


