लखनऊ. सूबे की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वार देखने को मिल रहा है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में लगातार सपा के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला देखने को मिल रहा है. इस बीच एक पोस्टर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि हमारा सवाल ये नहीं है कि ऐसे आपत्तिजनक पोस्टर लगा कौन रहा है, हमारा सवाल ये है कि ‘लगवा कौन रहा है?’
इसे भी पढ़ें- यूपी के इन कर्मचारियों की सैलरी 60% तक बढ़ाने का प्रस्ताव, जनवरी से मिलेगा एरियर
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि वैसे इस सवाल का जवाब हमारे पास तो है ही, लेकिन हम इन पोस्टरों के पीछे के मुख्य ‘धनदाता’ का नाम सरकार से सुनना चाहते हैं. जाती हुई सरकार क्या इतनी कमज़ोर हो गई है कि ऐसे पोस्टर सरेआम लग रहे हैं लेकिन न तो पुलिस को दिखाई दे रहे हैं न स्थानीय प्रशासन को. भाजपा सरकार अपने प्रशासन का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाये.
इसे भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस 170 सीटों पर लड़ेगी या 172 पर? अखिलेश यादव बोले- सच्चाई हमारे पास भी है
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि वैसे जितने अधिक इस प्रकार के पोस्टर लग रहे हैं उतना ही पीडीए समाज एकजुट हो रहा है. हो सके तो उप्र के हर मुख्य चौराहों पर ऐसे पोस्टर अधिक से अधिक लगवाएं. आपका स्वागत है. अग्रिम धन्यवाद! पीडीए समाज के मान को पहुंचेगी जितनी ठेस उतना ही पीडीए समाज होगा संगठित और एक.

