लखनऊ. अखिलेश यादव ने राम मंदिर औप भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के धर्म का मतलब धन है. भाजपा सरकार के संरक्षण में भगवान राम की नगरी अयोध्या में भारी भ्रष्टाचार और जमीनों की लूट, घोटाला हुआ है. सत्ता के संरक्षण में गरीबों की दुकाने और जमींने छीनी गई. भाजपा नेताओं ने ट्रस्ट को कई गुना ज्यादा दाम पर जमींने बेचीं. जिस तरह से कुंदरकी उपचुनाव में सीसीटीवी बंद कर वोट चोरी हुई वैसे ही अयोध्या में सीसीटीवी बंद कर चढ़ावा की चोरी और चंदा चोरी हो गई. चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच हो रही है, लेकिन एसआईटी की जांच कौन करेगा. अखिलेश यादव ने राम नगरी में गोरखधंधा पर समाजवादी आडिट-2 रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- कहीं लव का लफड़ा तो नहीं! पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, आधी रात घर से हुई थी गायब
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के अण्डर ग्राउण्ड अनरजिस्टर्ड साथी देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे है. भाजपा और इनके साथियों ने कभी केयर फंड, चंदा और गुरूदक्षिणा का हिसाब नहीं दिया. अयोध्या में किसानों और गरीबों की जमीनों का बाजार भाव से मुआवजा नहीं दिया गया. समाजवादी पार्टी लगातार अयोध्या में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटाले के खिलाफ आवाज उठाती रही है. अब तो संतो और समाज के अन्य वर्गो ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है. संत समाज भी कह रहा है कि राम मंदिर के चंदे में लूट खसोट हुई. भक्तों के पैसे का पूरा हिसाब क्यों नहीं दिया जाता है. भाजपाई भी जानते हैं राम मंदिर के चंदे में बड़ा घोटाला हुआ है. भाजपा की मातृ संस्था विश्व हिन्दू परिषद ने मंदिर के नाम पर भक्तों से 14 सौ करोड़ रूपये जुटाए थे, वह पैसा कहां गया, हिसाब कहां है?
इसे भी पढ़ें- ‘बच सकते हो तो बच लो’, बृजभूषण शरण और उनके बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए कॉल कर धमकीबाज ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. हर स्तर पर लूट मची है. महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. इस सरकार में अमीर और अमीर हो रहा है. गरीब और गरीब होता जा रहा है. किसान को खाद, बीज नहीं मिल रहा है. पेट्रोल में इथेनाल की मिलावट है. डीजल महंगा हो गया है. गैस सिलेण्डर नहीं मिल रहा है. भाजपा भेदभाव और नफरत फैलाकर जनता के मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है. जनता कहा कि भाजपा महंगाई पर नियंत्रण चाहती है. भेदभाव की राजनीति नहीं चाहती है. जनता भाजपा से ऊब चुकी है. वह भाजपा को हटाने को तैयार है. समाजवादी पार्टी की 2027 में सरकार आ रही है. समाजवादी पार्टी जनता को विकास के रास्ते पर ले जाएगी. किसानों को सुविधाएं देगी, नौजवानों को नौकरी, रोजगार मिलेगा. सभी का सम्मान होगा. पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी. शिक्षकों के मुद्दों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करेंगे.
इसे भी पढ़ें- थोड़ी तो शर्म करिए अखिलेश जी…प्रयागराज हत्याकांड को लेकर ओपी राजभर का हमला, जानिए मंत्री ने सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है. किसानों को खाद-बीज नहीं है. भाजपा किसानों को गेंहूं के सीजन में भी खाद, यूरिया, डीएपी नहीं दे पाएगी, इसीलिए नवम्बर में विधानसभा चुनाव कराने का भ्रम फैला रही है.
भाजपा देश में लोकतंत्र खत्म कर रही है. दूसरे दलों में तोड़फोड़ करती है. भाजपा संविधान के रास्ते पर नहीं चलती है. जनता देख रही है कि भाजपा किस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी मजबूत पार्टी है. समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा का मुकाबला कर रही है. उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायक पाला बदलने को तैयार है, लेकिन मैंने कहा दिया है मैं भाजपा विधायकों को नहीं लूंगा.

