लखनऊ. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर यानी आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के ऐलान किया था. जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं विपक्षी दल भी जंतर-मंतर में प्रोटेस्ट करने की लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन भारी सुरक्षा बल के कारण अब तक संभव नहीं हो पाया. इन सबके बीच अखिलेश यादव का बयान सामने आया है कि किसी के रोके नहीं रुकेगा अब दिल्ली में देश जुटेगा!

इसे भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली बॉर्डर सील, यूपी में हाई अलर्ट; 100 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं. भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताक़त के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी. ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है.

इसे भी पढ़ें- मेरठ में 10 दिन बाद कब्र से निकाला गया पति का शव, पत्नी बोली- मैंने गलत किया, मुझे फांसी दे दो

आगे अखिलेश यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा. इतना ही नहीं शायराना अंदाज में उन्होंने ये भी कहा कि माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म, यहां हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग.