लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि भाजपाइयों की सोच निगेटिव हैं. ये बहुरूपिया है, इनसे सावधान रहना है. भाजपा और उसके लोग नकारात्मक कैम्पेन चला रहे हैं, लेकिन ये सामने नहीं आते हैं. समाजवादियों को एक नहीं कई प्लेटफार्म पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है. भाजपा नकारात्मक प्रचार, पर्सनल मैजिंग करवा रही है. निगेटिव प्रचार की शुरुआत भाजपा ने की है. भाजपा के लोग ऑफिसियली मेरी निगेटिव फोटो डाली है. भाजपा अगर नहीं रुकेगी तो सपा इसका मुकाबला करेगी. डिजीटल प्लेटफार्म पर नए तरीके की लड़ाई है.
इसे भी पढ़ें- BJP सरकार में भ्रष्टाचार का हाल ये है कि…गोरक्षनाथ घाट पर 2 अधिवक्ताओं की मौत पर भड़के अखिलेश, CM और अन्य नेताओं का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. कई अर्थशास्त्री कह रहे है कि पिछले कुछ महीनों में जीडीपी जीरो है. निवेश नहीं आ रहा हैं. नौकरी, रोजगार नहीं पैदा हो रहें हैं. मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है. सरकार के पास महंगाई रोकने, नौकरी देने की व्यवस्था नहीं है. बिजली महंगी हो रही है. कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सब बर्बाद है. वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे शहरों में पानी भर रहा है. प्रयागराज जहां एक लाख करोड़ रुपए का बजट आया उसकी लूट हो गयी.
इसे भी पढ़ें- जनता ‘PDA’ की असली परिभाषा को… सपा पर मंत्री बेबी रानी मौर्य का हमला, 27 विधानसभा को लेकर दिया बड़ा बयान
अखिलेश यादव ने कहा कि एआई का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है. एआई के प्रयोग से मेडिकल, कृषि और अन्य चीजों में काफी लाभ मिल सकता है. उसके लिए पूरा इको सिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना पड़ेगा. समाजवादी सरकार इस पर काम करेगी. हमारा मानना है जो लाए अच्छाई वहीं है एआई समाजवादी सरकार में गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर, केबिल बिछाने का काम हुआ था, उसका परिणाम है, आज यूपी में इंटरनेट का अच्छा इंतजाम हुआ. लखनऊ में आईटी सिटी सपा सरकार में बनी. एचसीएल और सैमसंग का विस्तार हुआ. सबसे मार्डन लखनऊ की मेट्रो बनायी गयी.
इसे भी पढ़ें- बदमाशी छोड़ दो, नहीं तो… 1 लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी का खाकी ने किया एनकाउंटर, जानिए दोनों की क्राइम कुंडली
अखिलेश यादव ने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए एआई का अच्छा प्रयोग हो सकता है. डायल 100 रिस्पांस सिस्टम सपा सरकार ने दिया. समाजवादी सरकार एआई को बढ़ाने और आधारभूत ढ़ांचा तैयार करने के लिए अलग से बजट देगी. भाजपा सरकर में भ्रष्टाचार चरम पर है. इन्होंने अपनी जेबे भरने के लिए हाइवे और सड़के बनायी. भाजपा सरकार में बने हाइवे और सड़कों का बुरा हाल है. जगह-जगह टूट गए. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस हो या अन्य सड़के सबका यही हाल है. भाजपा के लोग ने रामवन गमन पथ में भी भ्रष्टाचार कर लिया. अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ रामवन गमन पथ में दरारें आ गयीं, जगह-जगह टूट गया. इन्होंने अयोध्या में प्रभुराम के मंदिर से चंदा चोरी की अब राम वन गमन पथ को भी नहीं छोड़ा उसमें भी लूट कर ली. इस सड़क में 118 गढ्डे हो गए है.



