लखनऊ. अखिलेश यादव ने नौकरी, पेपर लीक और लखनऊ अग्निकांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा,
भाजपा सरकार नौकरियों में संगठित रूप से घोटाला कर रही है. बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये गए. संविधान के अनुसार हक और सम्मान नहीं दे रही है. भाजपा सरकार ने 22 भर्ती परीक्षाओं में मनमाने तरीके से आरक्षण की लूट की है. 69 हजार शिक्षक भर्ती 2019 में आबीसी को 27 फीसदी की जगह 3.8 फीसदी, एससी को 21 फीसदी की जगह 16.2 फीसदी और एसटी को 2 फीसदी की जगह शून्य आरक्षण मिला है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए ऑडिट अंक-1 पीडीए आरक्षण घोटाला बुकलेट में 22 भर्ती परीक्षाओं में आरक्षित सीटों की लूट का आंकड़ा जारी किया, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया. मुख्यमंत्री जी के जिले में सैकड़ों प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं. उसका भी कोई जवाब नहीं है. समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में हो रहे भ्रष्टाचार और गोरखधंधा की रिपोर्ट जारी की थी. लेकिन भाजपा ने एक का भी जवाब नहीं दिया.
इसे भी पढ़ें- BJP के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’…पेपर लीक को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, भाजपा पर राम मंदिर को लेकर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान देश का भविष्य है, लेकिन भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया. झूठा वादा किया. भाजपा सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. महाराष्ट्र में कल भी टीईटी का पेपर लीक हो गया. यूपी भाजपा सरकार में कई भर्ती परीक्षाएं लीक हो चुकी है. 2017 में दरोगा भर्ती परीक्षा, जूनियर इंजीनियरिंग भर्ती यूपीपीसीएल 2018, ग्राम विकास पंचायत भर्ती 2018, नलकूप चालक भर्ती 2018, यूपी टीईटी परीक्षा 2021, दो बार यूपीपीएससी, हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020, 2022, 2025, सिपाही भर्ती, आरओ एआरओ, यूजीसी नेट 2024, एसएसएसी जीडी 2026, लेखपाल भर्ती 2026 की परीक्षाएं लीक हो चुकी है. दरोगा भर्ती परीक्षा 6 साल तक लटकी रही, परिणाम हाईकोर्ट से रद्द हुआ.
इसे भी पढ़ें- जी का जंजाल बना जीवनसाथीः धारदार हथियार से गला पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या की दास्तां
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवानों को भर्तियों की उम्र सीमा में राहत मिलनी चाहिए. समाजवादी सरकार आने पर पेपर लीक और अन्य वजहो से जिन युवाओं की उम्र सीमा निकल गई है, उन्हें तीन वर्षो की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. भाजपा सरकार नौजवानों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. समाजवादी सरकार में भर्ती परीक्षाओं का एक कलेण्डर होगा, हर विभाग की भर्ती परीक्षाओं का कलेण्डर जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन, परीक्षा और नियुक्ति की समय सीमा पहले से तय होगी, जिससे भर्तियां वर्षों तक लटकी नही रहें.
इसे भी पढ़ें- बीमारी सप्लाई कर रहा जल निगम! 7 महीने से आ रहा गंदा पानी, 30 गांवों में हो रही दूषित जल की आपूर्ति
आगे अखिलेश यादव ने कहा, छात्रों को अपने जिले या नज़दीकी परीक्षा केन्द्र देने की व्यवस्था होगी. महिला अभ्यर्थियों या दिव्यांग को गृह जिले में परीक्षा केन्द्र की प्राथमिकता मिलेगी. परीक्षा प्रणाली सुरक्षित बनाई जाएगी. प्रिन्टिंग, ट्रांसपोर्ट स्ट्रांग रूम परीक्षा केन्द्र तक पूरी प्रक्रिया सीसी टीवी और डिजिटल ट्रैकिंग में रहेगी. पेपर लीक के दोषियों पर सीधी कार्रवाई, समयबद्ध जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा. अगर सरकारी कारण से परीक्षा लीक हुई तो दोबारा परीक्षा फीस नहीं, और एडमिट कार्ड से मुफ्त यात्रा की व्यवस्था होगी.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! आपको सिर्फ ‘सपाई अब्दुल्लों का मोहल्ला’ ही दिखा? ओपी राजभर का करारा हमला, जानिए क्यों कहा ऐसा?
लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते तो इतने बच्चों की जान नहीं जाती. अगर सरकार से कोई सवाल करता है तो उसको सरकारी संस्थाओं से परेशान किया जाता है. साथ ही यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी सबको साथ लेकर सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी. भाजपा ने पीडीए समाज को धोखा दिया है. पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है. उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को धोखा दे रही है. भाजपा के शब्दकोष में न धर्म बचा है और न शर्म बची है. इनकी प्राथमिकता धर्म नहीं धन है. भाजपा चतुराई और चालबाजी करती है.

