लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है. आम जनता की उम्मीद और भरोसा समाजवादी पार्टी पर है. समाजवादी पार्टी सरकार बनने जा रही है. जनता ने अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद का शिक्षक और स्नातक चुनाव इसका साक्षी है. सरकार के तमाम हथकंडे अपनाने प्रशासनिक दुरुपयोग, बेईमानी, धांधली के भाजपा को तमाम सीटों पर करारी हार का सामना करना पड़ा है. जनशक्ति के सामने सत्ता की ताकत परास्त होती है. प्रदेश के नौजवानों और शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया. समाजवादी पार्टी को मिली जबरदस्त से सफलता स्नातकों और शिक्षकों के भरोसे और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ के बीच की लड़ाई के बीच… MLC चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, जानिए क्यों कहा कि अभी तो हार की शुरुआत है
अखिलेश यादव ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा की वाराणसी डबल हार हुई है. दोबारा मतगणना के बाद भी भाजपा डबल हारी है. उसकी डबल हारने की आदत है. 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की हार तय है. प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त हो चुकी हैं. भाजपा सरकार के भेदभाव, अन्याय, अत्याचार और बेईमानी से उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति और हर वर्ग परेशान है. भाजपा सरकार ने किसानों नौजवानो, शिक्षकों, व्यापारियों, कर्मचारी सभी को ठगने का काम किया है. भाजपा ने हर तबके से झूठे वादे किए. सत्ता में आने के बाद सबको बारी-बारी से ठगा. जनता से किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया.
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार की महंगाई और भ्रष्टाचार ने सभी को बेहाल कर दिया है. जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश और निराशा है. अब 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की जनता इसी तरह से भाजपा का सफाया कर देगी. जनता ने भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा देख लिया है. भाजपा की चोरी और बेईमानी लगातार पकड़ी जा रही है. जनता समझ गई है भाजपा बेईमान, झूठी और धोखेबाज पार्टी है. भाजपा नफरत की राजनीति करती है. समाज को बांटने का काम करती है. इसने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है. किसानों, नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है. प्रदेश की जनता को अब सिर्फ समाजवादी पार्टी से ही उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें- मोदी जी तो चाय पीकर निकल गए! अब कर्ज और बेरोजगारी में डूबे परिवार की कौन लेगा सुध?
अखिलेश यादव ने भी कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर मर्यादित आचरण करना है. धैर्य के साथ काम करें, जनता के बीच रहें, दुःखी और पीड़ित लोगों की मदद करें. जनता समाजवादी पार्टी का साथ दे रही है. समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता बहुत बहादुर और ऊर्जावान है. जनता की मदद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में इस अन्यायी और अत्याचारी सरकार का हमेशा-हमेशा के लिए सफाया कर देंगे.

