लखनऊ. राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है. विपक्ष लगातार भाजपा पर इस मुद्दे को लेकर घेरने का काम कर रही है. एक बार फिर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अयोध्या के ‘राम मंदिर’ में चढ़ावा चोरी की पहली सतही जांच में ही आंकड़ा 70 से 50% आगे बढ़कर 105 हो गया है. ये बेहद निंदनीय है कि सरकारी देखरेख में ‘धर्म धन की चोरी’ का इतना अधर्मी कुकृत्य किया गया है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, चोरी की 70 नहीं 105 घटनाएं CCTV में कैद
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथियों की संलिप्तता पूरे अयोध्या में चर्चा का विषय है, ये घोर अधर्म अब जगजाहिर हो चुका है. जनता का भाजपा पर अब रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. अयोध्या ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश, देश व दुनिया में भाजपा की थू-थू हो रही है. संपूर्ण विश्व के सनातनियों को इस बात से गहरा आघात पहुंचा है कि उन्होंने जो दान-पुण्य का पैसा धर्म के विकास के लिए दिया था, उस धन को भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने चुराकर अपना-अपना ख़जाना भर लिया है.
इसे भी पढ़ें- कर्मचारियों को सांता क्लॉज की टोपी पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते, इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि ये अपराध भी है और पाप भी, इसीलिए सबने ये संकल्प लिया है कि अब भाजपा को सदैव के लिए हराना और हटाना है. भाजपा के ख़िलाफ़ अगला चुनाव धर्म को बचाने की किसी जंग से कम नहीं होगा, इसीलिए धर्म-प्रधान लोग कह रहे हैं, अब भाजपा के विरुध्द होगा धर्म युद्ध!



