लखनऊ. शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उनका आरोप है कि चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है. भाजपा हर चुनाव वोट से नहीं, खोट से या नोट से जीतना चाहती है.
इसे भी पढ़ें- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है. ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे डरकर ‘शिक्षक-स्नातक’ भाजपा के पक्ष में वोट डालें या उनसे स्कूल प्रबंधन डलवाये. ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है.
इसे भी पढ़ें- यहां अपने ही ‘कातिल’ हैं! जमीन बंटवारे के विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट, अधेड़ की थमी सांसें, जानिए खूनी खेल के पीछे की पूरी कहानी…
‘हाता नहीं भाता’ तो क्या चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेंगे? हम सभी समर्थकों, शुभचिंतकों, प्रज्ञावान-प्रबुद्ध मतदाताओं से स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हैं. इन सबकी जीत, हमारी जीत होगी!

