लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का रौद्र रूप जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी की गंभीर चेतावनी जारी की है. मौसम में आ रहे इस अचानक बदलाव से त्योहारों के सीजन में आम जनता की परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- ‘अर्नब’ के चक्कर में भूखी रहीं सुहागिनें! ज्यादातर इलाकों में नहीं दिखा चांद, डिप्टी CM ने पत्नी संग की पूजा

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज राज्य के कुल 23 जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग ने गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, संतकबीर नगर, बलिया, सीतापुर, मैनपुरी, पीलीभीत, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इन सभी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान इन सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चलेगी. खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें- सामने आया लखनऊ ट्रिपल मर्डर का LIVE VIDEO: पूर्व नेवी अफसर ने पिता, बेटे और भाई को गोलियों से भूना

इस मौसमी बदलाव का बड़ा असर राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिल रहा है. लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. ठंडी हवाओं और बादलों के चलते दिन के तापमान में आई इस गिरावट से राजधानी में लोगों को समय से पहले ही हल्की ठिठुरन का अहसास होने लगा है.