लखनऊ. राजधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- टेबल साफ करते-करते बनाया 5,600 करोड़ का काला साम्राज्य! कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आया साइबर फ्रॉड का असली ‘मास्टरमाइंड’
बता दें कि पूरा मामला बख्शी का तालाब के मदारीपुर गांव का है. जहां दंपति की लाश मिली है. पत्नी क्षमता का शव कमरे में चारपाई पर मिला, जबकि पति आशीष का शव फंदे से लटका हुआ था. इन परिस्थितियों को देखते हुए शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि आशीष ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस ने अभी इस आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
इसे भी पढ़ें- मेरठ में एंटी-करप्शन का बड़ा एक्शन: PM आवास की रजिस्ट्री के नाम पर 6 हजार मांग रहा था कर्मचारी, घूस लेते ही पहुंच गई टीम
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है. हालांकि, दंपति की मौत के पीछे की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.



