रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को रायबरेली जिले के ऊंचाहार पहुंचे और कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे. उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच बैठकर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण कथा का श्रवण किया.
इसे भी पढ़ें- चैन से मरने भी नहीं देंगे..! योगी के क्षेत्र में श्मशान घोटाला, अजय राय ने लगाया गंभीर आरोप
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास आयोजित यह धार्मिक आयोजन 11 से 17 सितंबर तक चल रहा है. कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. आयोजन स्थल पर कलश यात्रा से लेकर कथा पंडाल तक श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- लापरवाही ले गई जान! ट्रेन की खिड़की से गिरकर हुई 9 साल के बच्चे की मौत, घटना जानकर कांप उठेगी रूह
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव के लोककल्याणकारी स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन धर्म की यही सबसे बड़ी पूंजी है. भगवान शिव की पहचान इस बात से है कि वे लोकमंगल के लिए विष तक धारण कर लेते हैं. उन्होंने सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शिव भक्ति और लोककल्याण की भावना अपनाने का संदेश दिया.



