गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता के साथ किया जाए.
इसे भी पढ़ें- UP वालों जरा बचके! ट्रेवल हिस्ट्री वाले बुखार के मरीजों की होगी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, लक्षण दिखे तो दवा के साथ घर पर आइसोलेट हों मरीज
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले. उन्होंने उनकी समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा सभी प्रार्थना-पत्र संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि हर पीड़ित की समस्या का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.
धन के अभाव में नही रुकेगा इलाज
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए थे. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के उच्च-स्तरीय इलाज का अनुमान शीघ्र तैयार करवाया जाए, ताकि सरकार तुरंत आवश्यक धन उपलब्ध करा सके. पारिवारिक विवादों के मामलों में उन्होंने कहा कि सबसे पहले संबंधित पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने की पहल की जाए.
इसे भी पढ़ें- ‘उपयोगी’ रहा योगी सरकार का प्लान! UP में अब तक 60 लाख लोग ले चुके हैं निःशुल्क बस यात्रा का लाभ, जानिए कब तक मिलेगा इसका फायदा
गोशाला पहुंचकर की गोसेवा
मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरा के अनुरूप रही. गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष नमन करने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया. गोशाला पहुंचकर गोसेवा की और गायों तथा गोवंश को स्नेहपूर्वक पूरी-गुड़ खिलाया.


