लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर्व के साथ शुरू की गई अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के तहत अब तक उत्तरप्रदेश में 60 लाख लोग निःशुल्क बस यात्रा का लाभ ले चुके हैं. दो दिन पूर्व सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए शुरू की गई यह सुविधा शनिवार मध्य रात्रि तक रहेगी.
इसे भी पढ़ें- यूपी में H1N1 को लेकर अलर्ट, बुखार के मरीज बढ़े; ब्रजेश पाठक बोले- घबराने की जरूरत नहीं
उत्तरप्रदेश परिवहन विभाग के पीआरओ अमरनाथ सहाय के मुताबिक रक्षाबंधन के दृष्टिगत अब तक 60 लाख लोग कर मुफ्त यात्रा कर चुके हैं, जिनमें 40 लाख महिलाओं ने की निशुल्क बस यात्रा की है. इन महिलाओं के साथ 20 लाख सह यात्रियों ने महिलाओं के साथ की निःशुल्क बस यात्रा की है. उन्होंने बताया कि सुविधा आज रात 12 बजे तक सभी महिलाओं के लिए फ्री है.
इसे भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड पर भिड़े जयंत-अखिलेश, जाति की राजनीति पर RLD चीफ ने सुनाई खरी-खरी
लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को एक दिन पूर्व से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. इस सुविधा के लिए महिलाओं को बस वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड रखना जरूरी है. साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य की निवासी होना जरूरी है.


