मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 2 नवंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी दीपोत्सव-2026 की तैयारियों का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री राम की पैड़ी, रामकथा पार्क और साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. 7 नवंबर को अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होना है.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी ने घुमा फिरा के बता दिया कि…वोटर लिस्ट से 1.27 लाख वोटरों के नाम कटने का दावा, जानें सपा सुप्रीमो ने BJP को घेरते हुए क्या कहा?

दीपोत्सव के मुख्य अतिथियों और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उच्च अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है. सीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए आज डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया.

डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश से तैयारियों पर थोड़ा प्रभाव पड़ा था, लेकिन पहले से तैयारी होने के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं है. सभी तैयारियां समय से चल रही हैं. कल के निरीक्षण में यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- मिर्जापुर में नया बखेड़ा: ब्राह्मणों को लेकर टिप्पणी पर घिरे सपा नेता, कटघरे में आते ही दी ‘फर्जी वीडियो’ की सफाई

वहीं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दीपोत्सव क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर तैयारियों की निगरानी की जा रही है. ट्रैफिक व्यवस्था के लिए इंटर-डिस्ट्रिक्ट और इंट्रा-डिस्ट्रिक्ट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है. पूरे आयोजन क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा. येलो जोन कंट्रोल रूम के साथ इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जा रहा है. सुरक्षा के लिए जनपदीय पुलिस के अलावा रेंज, जोन और पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मिली है. स्पेशल सिक्योरिटी एजेंसियों की भी तैनाती की गई है, ताकि दीपोत्सव और वीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराया जा सके.