लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. केशव मौर्य ने कहा, साइकिल या रथ यात्रा निकालने से फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि जनता काम के आधार पर फैसला करती है. जनता को भाजपा पर ही भरोषा है. 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और सपा साफ हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी! ‘पीट देगा अहिर’ ही आपका… राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, अति पिछड़े और दलितों से चिढ़ने का आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान

केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, सपा बहादुर अखिलेश यादव, आप चाहे रथयात्रा निकालिए, पदयात्रा निकालिए या साइकिल यात्रा निकालिए – जनता अब प्रतीकों से नहीं, काम और नेतृत्व से फैसला करती है. समाजवादी पार्टी का राजनीतिक आधार लगातार सिमटता दिख रहा है, जबकि भाजपा आज भी जनता के विश्वास की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई है. भाजपा वर्तमान भी है और भविष्य भी.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर में चंदा देने वालों का उड़ाया था मजाक, अब सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- चोरी करने वालों पर कार्रवाई हो, पूरी संस्था पर सवाल गलत

आगे केशव मौर्य ने ये भी कहा कि 2047 तक सत्ता के सपने देखना अलग बात है, लेकिन जनता का जनादेश हासिल करना बिल्कुल अलग. लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता करती है, और आज उसकी प्राथमिकता साफ दिखाई देती है. सपा होगी सफ़ा, 2027 में फिर आएगी भाजपा.