लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी के पितृसत्ता संबंधी बयानों को लेकर सवाल उठाते हुए उन्हें खुद पितृसत्ता और राजनीति में परिवारवाद का बेमिसाल प्रतीक बताया है.
इसे भी पढ़ें- किसके पेट में उठ रहा दर्द?’ अखिलेश यादव के एक बयान और मेगा जॉइनिंग से गरमाई यूपी की सियासत
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पितृसत्ता पर अक्सर बम फोड़ने वाले कांग्रेस के जेन-जी नेता राहुल गांधी खुद न केवल पितृसत्ता, बल्कि राजनीति में परिवारवाद के भी बेमिसाल प्रतीक हैं. इन दोनों का वे भरपूर आनंद भी उठा रहे हैं. इस कारण ही वे कांग्रेस के स्थायी मुखिया हैं.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश जी, कम से कम बहनों का मन और… मंत्री ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर हमला, जानिए क्यों कही राखी घोटाले की बात?
राजीव का नाम भी जोड़ना पितृसत्ता का प्रतीक
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परिवारवाद को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका वाड्रा के बेटे का नाम भी रेहान राजीव वाड्रा है. राजीव जी का नाम जोड़ना भी पितृसत्ता का ही प्रतीक है और बिना किसी कसरत के परिवारवाद तो अपने आप स्थापित हो ही जाता है.


