लखनऊ. सुभसपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने एक बार फिर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, एक कहावत है कि लोगों का स्टेटस भले बदल जाये लेकिन आदत नहीं बदल सकती. आप लोग सत्ता में रहें या न रहें, अपने खटकरमों से बाज नहीं आते. इस बार कुछ नहीं मिला तो ‘राखी घोटाला’ करके बैठ गये? अरे कम से कम बहनों का मन और मान रख लिए होते! वैसे कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है.
इसे भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड पर भिड़े जयंत-अखिलेश, जाति की राजनीति पर RLD चीफ ने सुनाई खरी-खरी
दो दिन पहले अपने दफ्तर में आप खूब धूम-धड़ाके के साथ लिफाफा वितरण समारोह किए, जिसमें 11-11 हजार रुपए का प्रलोभन दे के पहले तो महिलाओं को बुलाया, लेकिन पहुंची केवल बुर्कानशीं खवातीनें. अब मालूम चल रहा है कि उन खवातीनों को भी 10-10 हजार रुपए का चूना लगा दिये आप लोग. सबको 11 सौ रुपल्ली का लिफाफा थमा के चलता कर दिया गया? बाकी के रुपये कहां गायब कर दिये श्रीमान जी?
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, सांप ने एक ही परिवार के 3 लोगों को डसा; मासूम समेत 2 की मौत
आपके दफ्तर में चर्चा बहुत तेज है कि आपके ही विभीषणों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपए का राखी घोटाला किया है. वो सब भी सोचे होंगे कि ‘शाह-ए-बेखबर’ को पता थोड़ी न चलेगा! ये तो भला हुआ कि कुछ खवातीनों ने लिफाफा चेक कर लिया और पाया कि इसमें तो केवल 11 सौ रुपल्ली रखा है. आपका परम हितैषी होने के नाते पहले भी सलाह दी है और फिर दे रहा हूं. ‘विभीषणों’ से जितना जल्दी छुटकारा पा लेंगे उतना अच्छा होगा. ये सब आपकी लंका लगा के ही मानेंगे.


