लखनऊ. इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सियासी गलियारों में सियासी बखेड़ा शुरू हो गया है. भाजपा ने पीएम मोदी और उनकी मां का मंच पर अपमान करने का आरोप लगाया है. जिसे लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के स्थायी नेता राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है. सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं.
इसे भी पढ़ें- सपा काल में बीमारू था UP और…ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर तीखा हमला, 27 चुनाव के नतीजे को लेकर किया चौंकाने वाला दावा
आगे केशव मौर्य ने कहा कि मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है. इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया. हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शग़ल बन चुका है.
इसे भी पढ़ें- सांसद बृजलाल का सपा पर हमला, बोले- सपा की वापसी का मतलब रंगदारी और माफियाराज
केशव मौर्य ने ये भी कहा कि उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. माननीय प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है.



