लखनऊ. डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भागीरथी प्रयासों से राष्ट्रहित के संकल्पों को एक-एक कर साकार कर रहे हैं. मसलन, अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 को हटाना, जो 2014 के पहले केवल सपने थे. नक्सल-मुक्त भारत केवल कल्पना की बात थी. पशुपति से तिरुपति तक लाल गलियारा बनाने का मंसूबा पालने वाले वामपंथियों के लिए यह दिवास्वप्न ही रह गया और मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के कारण इस गलियारे में अब ‘वंदे मातरम्’ का जयकारा हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- खाकी पर ‘खूनी’ दाग! पुलिस के लात मारने से दलित गर्भवती महिला की मौत, चंद्रशेखर आजाद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए CM योगी से जो कहा…

आगे केशव मौर्य ने कहा कि अब बात समान नागरिक संहिता की है, जिसकी चर्चा मात्र से कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष ‘लाल-पीला’ होने लगता है. संविधान की नज़र में हर नागरिक अगर एक समान है, तो फिर समान नागरिक संहिता (UCC) किसी एक दल का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व का विषय है. इसका उद्देश्य किसी का तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सभी का विकास और सबको न्याय देना है.

इसे भी पढ़ें- सवालों के घेरे में मौत! क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में मिली सिपाही की लाश, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

केशव मौर्य ने ये भी कहा कि कथित वोट बैंक की राजनीति करने वालों के सिवा और किसी को यूसीसी से परेशानी नहीं होनी चाहिए. सपा बहादुर अखिलेश यादव और कांग्रेस के हरफ़नमौला नेता राहुल गांधी को साफ करना चाहिए कि वे समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं या परंपरागत तरीक़े से वोट बैंक की राजनीति की बीमारी से ग्रस्त रहेंगे.