नगीना. पुलिस पर दलित गर्भवती महिला के पेट पर लात मारने से मौत का आऱोप है. जिसे लेकर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सासंद चंद्रशेखर आजाद रावण ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया है. उनका कहना है कि जिला फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में गांव का नाम लभुआ में पुलिस की दबिश के दौरान हुई दबंगई के बाद साढ़े आठ माह की गर्भवती दलित महिला अंजलि की मृत्यु बेहद दुखद और गंभीर मामला है.

इसे भी पढ़ें- सवाल पर सफाई! श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO चयन पर उठे सवालों पर ट्रस्ट ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए कैसे किया गया सेलेक्शन

आगे उन्होंने कहा कि परिजनों का कहना है कि कल रात करीब 11 बजे पुलिस बिना किसी FIR के एक मामले में उसके पति को हिरासत में लेने पहुंची. आरोप है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने अंजलि को धक्का दिया और उसके पेट में लात मार दी, जिससे वह गिर गई. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़ें- लोहिया ट्रस्ट की कमान अखिलेश को मिलते ही राजभर का तंज, बोले- शिवपाल पर भरोसा, अखिलेश पर नहीं

चंद्रशेखर आजाद ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली घटना है. यूपी से हमारी मांग है कि गर्भवती महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय और उचित आर्थिक सहायता दी जाए. भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों के साथ है.