लखनऊ. यूपी की सियासत किसी टेढ़ी खीर से कम नहीं है. यहां की सियासत को समझ पाना काफी मुश्किल है. कब-कौन क्या फैसला ले ले ये कहा नहीं जा सकता. बस ऐसा ही वाक्या यूपी के सियासी गलियारों में देखने को मिला है. योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा प्रमुख ओपी राजभर ने योगी आदित्यनाथ सरकार में चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी प्रदीप सिंह कबूतरा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में ज्वाइन करा लिया है. इस कदम के बाद सियासी माहौल गरमा गया है. सवाल उठना लाजमी भी है कि आखिर एक ‘गुंडे’ को मंत्री ओपी राजभर ने अपनी पार्टी में जगह क्यों दी?
इसे भी पढ़ें- आर्थिक तूफान आ रहा है और प्रधानमंत्री… राहुल गांधी का करारा हमला, लोगों को कठिन समय के लिए तैयार रहने की दी सलाह
बता दें कि 6 जनवरी 2021 को लखनऊ के विभूति खंड में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था. ब्लॉक प्रमुख पति अजीत सिंह की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस की जांच में प्रदीप सिंह कबूतरा को भी आऱोपी बनाया गया था. पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद प्रदीप कबूतरा ने अप्रैल 2021 में आजमगढ़ में सरेंडर कर दिया था. जिसके बाद वह जेल में ही था.
इसे भी पढ़ें- अभी कम दुर्गती भइल ह, आगे…ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधु-संतों को गाली देने का लगाया आरोप, 86 में से 56 यादव SDM बनाने का पूछा सीक्रेट
अब जेल से छूटने के बाद प्रदीप कबूतरा ने ओपी राजभर की मौजूदगी में सुभसपा का दामन थाम लिया है. राजभर के इस फैसले को लेकर अब सपा और कांग्रेस हमलावर हैं. दोनों विपक्षी दल ओपी राजभर से तीखे सवाल कर रहे हैं. हैरानी की बात तो ये भी है कि प्रदीप कबूतरा का गैंगस्टर ध्रुव सिंह कुटू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर के साथ भी जुड़ा है.

