लखनऊ. सुभसपा सुप्रीमो और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा सरकार के कार्यकाल को आतंकराज बताते हुए अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश यादव जी! कल ही मैंने कहा था कि रोज एक जनपद में आपके ‘आतंकराज’ की घटना याद दिलाकर बताऊंगा. बुलंदशहर वाली निंदनीय घटना की तरह ही आपके जंगलराज की एक और वीभत्स मिसाल सीतापुर से सामने ला रहा हूं.

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असरः स्टोन पिचिंग और स्पर निर्माण में करोड़ों का खेला, सुशासन’राज’ में कब थमेगा कुशासन?

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि याद कीजिए, 6 मार्च 2012 को सत्ता का जनादेश मिलते ही आप लोगों का दलितों-पिछड़ों के खिलाफ नंगा नाच शुरू हो गया था. अभी सरकार भी नहीं बनी थी, सिर्फ जीते थे तभी से आप लोगों का आतंकराज शुरू हो गया था. जनादेश मिलने के दो दिन के अंदर ही 8 मार्च 2016 को आपके बेलगाम सपाई गुंडों ने सीतापुर के रेवसा के बिंबिया गांव में दलितों के 13 घर जला दिए. सिर्फ इसलिए क्योंकि दलितों ने सपा को वोट नहीं दिया था.

इसे भी पढ़ें- जुर्म की सजा मौतः STF और पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश का किया एनकाउंटर, जानिए खाकी ने कैसे किया खात्मा…

आगे ओपी राजभर ने कहा, इसी सीतापुर में 21 दिसंबर 2015 को लहरपुर थाने के पट्टी देहलिया गांव में दलित बस्ती के 35 घरों में आग लगा दी गई. बस इसलिए क्योंकि दलितों ने प्रधानी चुनाव में सपा प्रत्याशी को वोट नहीं दिया. दो मासूम दलित बच्चों को जिंदा जला दिया गया. आपका सपाई प्रधान खुद अपने हाथों से घरों में आग लगा रहा था. परिवार रो-रोकर गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन आपके सपाई गुंडों ने कोई रहम नहीं किया. बच्चे जलकर राख हो गए, बस्ती खाक हो गई. ऐसे होती थी आपकी मुगलिया बर्बरता.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकार सत्ता के अहंकार में संवेदनहीन हो गई…’, अखिलेश ने बोला हमला, कहा- अन्याय और भ्रष्टाचार से जनता परेशान

उन्होंने ये भी कहा कि वो सब दृश्य याद आते ही हम अति पिछड़ों का खून खौल जाता है, हमारे दलित भाइयों की आत्मा कांप उठती है. आपकी सरकार में वोट न देने की ‘सजा’ में बहुजनों पर ऐसे बर्बर ढंग से अत्याचार होते थे. चुनाव जीतते ही आपके सपाई गुंडों का दु:साहस इतना बढ़ जाता था कि वो खुलेआम जुल्म ढाते थे और आप और आपका पूरा सिस्टम चुप्पी साधे बैठा रहता था. अखिलेश यादव जी आपकी सपा सरकार के उस ‘आतंकराज’ को याद करके आज भी प्रदेश की जनता का रोम-रोम सिहर उठता है. तैयार रहिए, एक-एक जिले का बराबर हिसाब लूंगा आपसे.