लखनऊ. एक गाने की पंक्ति के जरिए सुभसपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. ओपी राजभर ने कहा कि “उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो तू सोवत है” अखिलेश भाई, यह भजन आपके लिए है. जग जाइए, आंख खोल लीजिए. वैसे, हिम्मत नहीं हो रही न सहारनपुर जाने की? वहां जाकर एक जनसभा को संबोधित करने की? चवन्नी के चक्कर में खड़ी हो गई न 36 बिरादरी आपके खिलाफ? आप और आपके लोग ऐसी हरकते क्यों करते क्यों हैं? इतना गंदा बोलते क्यों हैं?
इसे भी पढ़ें- कटघरे में UP का कानून! अंकित बालियान की हत्या पर अखिलेश ने घेरा, कहा- ये हमला जाट समाज पर प्रहार
आगे ओपी राजभर ने कहा कि किसी जाति को चवन्नी, किसी को नीच, किसी को वेश्या तो किसी को चोर. क्या मिल जाता है आपको? क्या यही आपका पीडीए है? गैर यादव ओबीसी जातियों को बेइज्जत करके आपको कोई सुख मिलता है क्या? ये आप ही जानें. वैसे, आप आज भी इसी घमंड में जी रहे हैं कि लाठी से सरकार बना लेंगे. इसी मुगालते में जी रहे हैं न? तो जान लीजिए लठैतों का दौर 2017 में चला गया, जो अब लौटकर आने वाला नहीं है. ना सत्ताईस में, ना अगली पैदाइश में.
इसे भी पढ़ें- हर हफ्ते नियुक्ति पत्र, 6 महीने में 1 लाख नौकरी… योगी के वादे पर मायावती का वार, बोलीं- कहीं चुनावी छलावा ना साबित हो जाए
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि दादरी की फ्लॉप सभा के बाद दूसरी कोई सभा करने की आप हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. अभी तो चवन्नी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में असर दिखाना शुरू किया है, अभी तो पूर्वांचल सहित पूरा प्रदेश आपके साथ यही करने की तैयारी में है. आपका शुभचिंतक हूं, इसलिए सलाह दे रहा हूं.


