लखनऊ. मंत्री ओपी राजभर ने जेपीएनआईसी को लूट का अड्डा बताते हुए सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जी, आज भारत रत्न श्रद्धेय लोकनायक जय प्रकाश नारायण जी की पावन जयंती है. उन्हें सादर नमन करते हुए आप से बस यही पूछना चाहता हूं कि आखिर श्रद्धेय लोकनायक के नाम पर आपने जेपीएनआईसी जैसा लूट का अड्डा बनाने का जो हसीन सपना पाला था, उसे 865 करोड़ रुपए खर्च करके भी अधूरा क्यों छोड़ दिया?

इसे भी पढ़ें- अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? पवन पांडे बोले- ‘सपा भी लड़ेगी, अखिलेश भी आएंगे’, योगी पहले अपनी टिकट लगवाएं फिर बात करें

बता दीजिए 865 करोड़ में आपके जेब में कितना गया? जेपीएनआईसी की संचालन समिति में आपने खुद को रखा, डिंपल जी, धर्मेंद्र जी और सैफई परिवार को क्यों बैठा रखा? जनता के पैसों से बनी इमारत के संचालन में परिवार को क्यों घुसा रखा था? आखिर वहां बनने वाले होटल, क्लब, जिम की कमाई किसकी जेब में जानी थी? जवाब जरूर दीजिएगा!

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव को OP राजभर की चुनौती, बोले- अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आकर लड़ लें चुनाव

और हां… योगी जी ने अयोध्या जी से लड़ने की आपकी चुनौती स्वीकार कर ली है. अब पीछे नहीं भागिएगा, वरना आपके लोडर कहेंगे कि हमारा नेता एसी, पीसी और ट्विटर से बाहर ही नहीं निकलता है. आइये महाराज, भरिए अयोध्या जी से नामांकन. लड़िए, इसी बहाने आपको ज़मीनी सच्चाई तो पता चले कि इटावा मैनपुरी के यादवलैंड के बाहर आपकी स्थिति क्या है. बस आख़िर में इतना ही कि पीठ दिखाकर भागिएगा नहीं.