लखनऊ. सूबे की सियासत में सपा सांसद और सपा प्रवक्ता के बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है. भाजपा लगातार इस मुद्दे को लेकर सपा को घेरने में लगी हुई है. इन सबके बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, अपशब्दों की भाषा है, नीयत में है खोट, जनता अब तैयार है, देने वोट की चोट!

इसे भी पढ़ें- UP में कागजों में कानून, असल में ‘गुंडाराज’! आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ाकर युवक को मारा चाकू, ये ‘रामराज’ है ‘रावणराज’?

आगे पंकज चौधरी ने कहा, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने लगातार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है और समय-समय पर ब्राह्मण समाज, सनातन संस्कृति तथा राम मंदिर जैसे आस्था के प्रतीकों का विरोध कर हिंदू भावनाओं को आहत करने का काम किया है.

इसे भी पढ़ें- विवाद पुराना, कांड नया: छोटी सी बात को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 3 लोगों को मारी गोली, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे दंग

आगे पंकज चौधरी ने ये भी कहा, जातियों में बांटो और सत्ता हासिल करो की राजनीति अब जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी है. तुष्टिकरण और वोटबैंक की सोच पर चलने वालों को प्रदेश की जागरुक जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है. उत्तरप्रदेश अब विकास, सांस्कृतिक सम्मान और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ा है, न कि समाज को विभाजित करने वाली मानसिकता के साथ.