लखनऊ. दिल्ली में विपक्ष की महारैली में शामिल होने को लेकर मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी, याद है आपको? आज ही के दिन 1 नवंबर 1984 को आपके ‘बड़के भइया’ के पिता जी के इशारे पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर सिख-विरोधी हिंसा और दंगे भड़क उठे थे. हजारों की संख्या में सिख भाइयों की कांग्रेसियों ने हत्या की थी.
इसे भी पढ़ें- बीमारी का इंजेक्शन! रिपोर्ट कुछ और, इलाज कुछ और, महिला की हालत बिगड़ने पर क्लीनिक में बवाल
आगे ओपी राजभर ने कहा कि इस दुख भरे दिन के लिए मेरी संवेदनाएं सिख समाज के लोगों के साथ हैं. स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भी इस दिन को शोक के रूप में मनाते थे. अखिलेश भाई क्या आपने अपने पिता की परंपरा को ध्यान में रखने की कोशिश की? हद कर दिए हैं, एक इशारे पर सारी संवेदना भूल आधी रात दिल्ली में ‘बड़के भइया’ की सेवा में लग गए.
इसे भी पढ़ें- रामलीला के ‘सोलह शृंगार’ से सजेगा दीपोत्सव, 21 झांकियों में दिखेगी रामायण से विकास तक की झलक
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि अराजकता फैलाने के लिए दिल्ली में बुलाई गई रैली में झंडा उठाने-दरी बिछाने के लिए आप दिल्ली पहुंच गए हैं. पहले भी आपकी एक फोटो आई थी जब आप उनका झंडा ढो रहे थे. इतनी मेहनत अपनी पार्टी की लिए किए होते तो आज सपा कुछ और होती. आप खुद को कृष्णवंशी कहते है, कुछ तो लाज रखिए अपने पिता स्वर्गीय मुलायम सिंह जी की, कुछ तो इज्जत रखिए चाचा शिवपाल जी की. इतना दबकर भी कोई राजनीति करता है क्या? जरा सोचिएगा.

