मुरादाबाद. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 2 साल के मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. हत्या का शक मां और उसके प्रेमी पर है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा जनता से हार गई तो सांसद…अखिलेश यादव ने BJP पर बड़ा आरोप, लोकतंत्र और संविधान को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि पूरा मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली एक महिला अपने बच्चे के साथ पति से अलग रह रही थी. इन सबके बीच महिला ने अपने ससुराल वालों को जानकारी दी कि बच्चे की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई. जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई. महिला की बात पर बच्चे के पिता और अन्य परिजनों को भी यकीन नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए एक और बीवी ‘बेवफा’: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को सुला दी मौत की नींद, जानिए हत्या के पीछे की पूरी कहानी

इसके बाद बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की और बच्चे की मां पर हत्या करने की आशंका जताई. जिस पर पुलिस ने बच्चे की लाश को पीएम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और पुलिस भी हैरान रह गई. बच्चे की मौत बीमारी नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी. पुलिस ने महिला और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.