अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को मछली मंडी से समाजवादी पार्टी कार्यालय तक पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए. ‘बाबा के बुलडोजर’ की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें- जिम, जुर्म और जानलेवा अंतः ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर, जन्मदिन पर खेला था मौत का खेल
एसडीएम अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सैना, सीओ अरुण कुमार सिंह और मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह की मौजूदगी में सुबह से ही जेसीबी मशीनें गरजने लगीं. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके. प्रशासन ने मछली मंडी से सपा कार्यालय तक सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अस्थायी ढांचों, टीनशेड और दुकानों को हटाया. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा. अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और विकास कार्य रुकते हैं.
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मुस्तैद थी. प्रशासन ने सड़क किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने अस्थायी ढांचों, टीनशेड और दुकानों को हटाया. एसडीएम अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं.
इसे भी पढ़ें- महिला विरोधी है भाजपा…अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, महिला आरक्षण को लेकर किया बड़ा दावा
कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी रही. बुलडोजर चलते ही कई लोगों ने खुद सामान समेटना शुरू कर दिया. प्रशासन ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की सख्ती की सराहना की. उनका कहना है कि अतिक्रमण हटने से मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और बाजार व्यवस्थित होगा. प्रशासन अब चिन्हित अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

