अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में देर रात्रि चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोरों ने पीड़िता सुलोचना शर्मा के घर में अलमारी का लॉकर तोड़कर लगभग 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दिया. घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- महिला विरोधी है भाजपा…अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला, महिला आरक्षण को लेकर किया बड़ा दावा
परिवार ने बताया कि जब बच्चा पहली बार किताब लेने गया था, तब सब सामान्य था. दूसरी बार जब वह किताब निकालने गया, तो उसने लॉकर खुला देखा. उसने परिवार के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने देखा कि लॉकर पूरी तरह खुला था और कुछ सामान सीढ़ियों पर बिखरा पड़ा था.
चोरी हुए सामान में दो जोड़ी कान के झुमके, एक मांग टीका, एक नथिया, 50,000 रुपये नकद, पांच चांदी के सिक्के, एक कॉइन और एक लड़के का कड़ा शामिल है. पीड़िता के अनुसार, करीब 1.5 लाख रुपये के गहने और 50,000 रुपये नकद मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की चोरी हुई है. जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस लगभग देर रात्रि मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़ें- मौत निगल गई 2 जिंदगीः ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्र की उखड़ी सांसें, जानिए कब और कैसे घटी घटना
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिल चुकी है और पुलिस टीम मामले के खुलासे के लिए तेजी से जांच कर रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

