लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी सेंध सामने आई है। जहां दुबई जा रहे एक यात्री के बैग से चेकिंग के दौरान देशी तमंचा बरामद हुआ, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।
Air India Express से जा रहा था दुबई
CISF ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार यात्री की पहचान गोंडा निवासी महेश सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह Air India Express की फ्लाइट से दुबई जाने वाला था।
READ MORE: इलाहाबाद HC से राहुल गांधी को बड़ी राहत, FIR आदेश की मांग वाली याचिका खारिज
आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी तमंचा लेकर दुबई क्यों जा रहा था और उसे हथियार कहां से मिला।
READ MORE: जीवनसाथी के सामने जिंदगी खत्मः गंगा स्नान करने जा रहे थे पति-पत्नी, रास्ते में दोनों के साथ जो हुआ जानकर कांप जाएगी रूह
गहन जांच-पड़ताल जारी
घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। CISF और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

