प्रयागराज. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरोगा की अधिवक्ता पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना से पहले पति-पत्नी के बीच वीडियो कॉल पर बात होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- उन्हें भाव देने की जरूरत नहीं…’ केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भड़के राम गोपाल यादव, जानें पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला धूमनगंज स्थित पारस ग्रीन अपार्टमेंट का है. जहां दरोगा जितेंद्र सिंह अपनी अधिवक्ता पत्नी कंचन सिंह के साथ रह रहे थे. दोनों की 2 साल पहले ही शादी हुई थी. घटना वाले दिन कंचन ने जितेंद्र को वीडियो कॉल कर बात की. इस दौरान कंचन ने कुछ ऐसी बात कही, जिससे जितेंद्र परेशान हो गए. उन्होंने तुरंत पड़ोसी को फोन कर उनके फ्लैट में जाने के लिए कहा.

इसे भी पढ़ें- जेल जाएंगे राहुल गांधी? गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में कल होगी सुनवाई, जानिए क्या है पूरा माजरा

वहीं जितेंद्र के कहने पर जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था. जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलते ही पुलिस ने कंचन को फंदे से लटका पाया. दरोगा से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे की स्पष्ट वजह का पता नहीं चल सका है.