झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिया स्थित एक मंदिर में पुजारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रामरूप मिश्रा (लगभग 60-65 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करीब 30 वर्षों से मंदिर में पुजारी थे।
खिड़की से झांकने पर दिखा शव
जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को पुजारी के मंदिर से बाहर न निकलने पर शाम को पूजा के लिए पहुंचीं महिलाओं ने मंदिर बंद पाया। खिड़की से झांकने पर पुजारी का शव चारपाई के नीचे पड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद झांसी पुलिस को को सूचना दी गई।
READ MORE: राजनीति अपनी जगह है और… अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश, सपा चीफ का पुतला फूंकते समय झुलसी थी BJP विधायक
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मंदिर का ताला तोड़कर शव बाहर निकाला और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक के बीमार रहने की बात सामने आई है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

