ललितपुर। जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के हर्षपुर गांव स्थित नहर में नहाने के दौरान तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
एक युवक की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 11:30 बजे पांच युवक गांव के बाहर निकली नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और धीरे-धीरे नहर में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य किशो नहर में कूदे। इसी दौरान तीनं की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है।
READ MORE: ‘पहले मजहब देखकर भर्तियां होती थी…’, CM योगी का बड़ा बयान, कहा- अब जो योग्य है उसके साथ अन्याय नहीं होता
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से तीनों शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान धर्मेंद्र (20) पुत्र कपूर निवासी प्राणपुरा चंदेरी, मिथुन (28) पुत्र नारायण और धीरज (22) पुत्र मनीराम निवासी बस्त्रावनन के रूप में हुई है।
READ MORE: ‘समाप्तवादी पार्टी’ के ‘अध्यक्ष जी’ हार की…पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तंज, जानिए आखिर ऐसा क्या कह दिया?
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने इस घटना पर दुःखद जताया और कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

