लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग 14,926 करोड़ की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन (403 किमी) को स्वीकृति दी है। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) की अवधि को वर्ष 2028 तक बढ़ाए है। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है।
रेल कनेक्टिविटी का सशक्त प्रमाण
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लगभग ₹14,926 करोड़ की लागत से गाजियाबाद-सीतापुर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन (403 किमी) को मिली स्वीकृति ‘नए भारत’ की सुदृढ़ होती रेल कनेक्टिविटी का सशक्त प्रमाण है। ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को नई गति और शक्ति प्रदान करते इस कल्याणकारी निर्णय के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री।
READ MORE: आत्महत्या या फिर… फंदे से लटका मिला बुजुर्ग का शव, बेटे की शादी की चल रही थी तैयारी
क्षेत्रीय विकास को गति देगी
यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देगी, बल्कि रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। साथ ही, भारतीय रेलवे की ‘परिचालन दक्षता’ और ‘सेवा विश्वसनीयता’ में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगी। यह निर्णय ग्रामीण भारत की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए गांवों को कृषि बाजारों, विद्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, किसानों की आय में वृद्धि होगी और समावेशी विकास को मजबूती प्राप्त होगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

