लखनऊ. योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है. तबादले की सूची में 84 अधिकारियों का नाम शामिल है, जिनको इधर से उधर किया गया है. जिसका आदेश नियुक्ति विभाग के सचिव एम देवराज ने जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार, प्रियंका सिंह को कमांडेंट नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ और अतुल कुमार प्रथम को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नागरिक उद्यान निदेशालय व संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘मौत’ बांट रही भाजपा सरकार! NEET का पेपर लीक होने से छात्र ने दी जान, आखिर कौन कर रहा सपनों का सौदा?
इनके अलावा उपसंचालक चकबंदी बहराइच, शुभी काकन उप आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, दीपेंद्र प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा सचिव प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज समिति, आलोक कुमार वर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, श्रद्धा शांडिलयायन को परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश विशेषज्ञ चिकित्सक एवं चिकित्सा शिक्षक भर्ती बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसे भी पढ़ें- पॉलिटिकल स्टंट है या जनता की फिक्र! पेट्रोल-डीजल की किल्लत, मंत्री दिनेश प्रताप ने सुरक्षा वाहनों को हटाने के लिए SP को लिखा पत्र
सविता अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेट एजेंसी कंप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज, प्रदीप वर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन लखनऊ, सौरभ दुबे मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच डॉ. संतोष कुमार उपाध्याय उपनिदेशक प्रशासन खेल निदेशालय, सहदेव कुमार मिश्रा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रायबरेली, महेश कुमार कैथल उपनिदेशक पर्यटन निदेशालय, यादव भूमिका राजबहादुर प्रबंध प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का जिम्मा दिया गया है.
देखें आदेश की कॉपी-





