UPSI 2025 SI Recruitment, लखनऊ. यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने UPSI 2025 (दारोगा भर्ती) का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें कुल 12,333 अभ्यर्थी परीक्षा में पास हुए हैं. अभ्यर्थी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए 14 और 15 मार्च को आयोजित लिखित परीक्षा के प्रश्नों पर अभ्यर्थियों से साक्ष्यधारित आपत्तियां 23 से 26 मार्च तक आमंत्रित की गई थी. अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण के बाद अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है. अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करके उत्तर कुंजी देख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई
उत्तर कुंजी देखने के लिए लिंक-siupexam25.com/si2025writtent…
ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

