लखनऊ. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 (BJP Rajya Sabha Candidates 2026) को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस बार यूपी से टिकट नहीं मिला है. वहीं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को जगह दी है.
जारी सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान, श्रुति गंगवार का नाम शामिल है.

इसे भी पढ़ें : ‘हाथ काटकर फेंक दो, जमानत हम करवा देंगे’ : सुल्तानपुर में मंत्री संजय निषाद का बयान, कह दी ये बात
बता दें कि अन्य पार्टियां भी अपने उम्मीदवार घोषित कर चुक हैं. सपा ने 30 सितंबर को रामगोपाल यादव के साथ धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था. नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े कॉरपोरेट एग्जीक्यूटिव और खेल प्रशासक हैं. दोनों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है. नाथवानी के नाम ने सपा के उम्मीदवार चयन को लेकर राजनीतिक चर्चा बढ़ाई.
हालांकि राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार पर सस्पेंस बना हुआ है. सपा पहले ही रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को प्रत्याशी बना चुकी है. अब तीसरे उम्मीदवार के नाम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं. अखिलेश यादव ने कहा है कि जरूरी संख्या जुटने के बाद तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया जाएगा.

