UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने जोर पकड़ लिया है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
बंगाल की खाड़ी में बने बारिश के सिस्टम का असर प्रदेश में पूरी तरह से दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को झमाझम बारिश के चलते यूपी के 13 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद रहे. वहीं शनिवार को भी पूरे प्रदेश में जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं. सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 11 July: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, रामपुर, अयोध्या, उन्नाव, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, बाराबंकी, देवरिया, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, लखनऊ, हरदोई, बलिया, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं प्रयागराज, मिर्जापुर, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल और सोनभद्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

