UP Weather Today. देशभर में मानसून सक्रिय हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून की रफ्तार धीमी पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में एक बार फिर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने अब लोगों के लिए राहत भरी खबर दी है. अगले 24 घंटे के अंदर एक बार फिर प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जाएगा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का आशंका जाहिर की है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- किसान बदहाल, शिक्षा विरोधी सरकार को 2027 में जनता हटाएगी
बता दें कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम सा गया है. बारिश न होने की वजह से लोगों को गर्मी का तो एहसास हो ही रहा है. साथ ही किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस साल अभी तक पिछले साल के अपेछा औसत से 22 फीसदी कम हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ 30 से 60 किमी की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है.
इसे भी पढ़ें- 2027 का सबसे बड़ा सवाल: क्या योगी लगाएंगे जीत की हैट्रिक या भाजपा लिखेगी नई पटकथा?
कहां-कहां बरसेंगे बदरा
अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, आजमगढ़, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, बस्ती, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कुशीनगर, बलिया, सोनभद्र, देवरिया, कानपुर जैसे जिलों में आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, गोंडा, लखीमपुर खीरी और आसपास के क्षेत्र में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

