UP Weather Today. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 6 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को भी प्रदेश के करीब 35 से ज्यादा जनपदों में बारिश दर्ज की गई. आगरा, मथुरा और हाथरस समेत 5 शहरों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है. आगरा में इतनी बारिश हुई कि सीएम को योगी का दौरा रद्द करना पड़ा.

विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास बने पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी में मौसम बदला है. इसके चलते 17 अक्टूबर तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 17 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

बता दें कि शुक्रवार को नोएडा में आंधी के कारण सात मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई. इसकी चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. कासगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला, उसकी नौ साल की बेटी और देवर शामिल हैं.

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर भरा पानी

मथुरा में तेज बारिश के कारण गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पानी भर गया. वहीं, लखनऊ में बिना बारिश के कचहरी मोड़ पर मंडलायुक्त कार्यालय के पास सड़क धंस गई. गोंडा में टेढ़ी नदी में नहाते समय 35 वर्षीय पुत्तन तेज धारा में बह गया. उसकी तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह

लखनऊ में बाढ़, डेंगू का खतरा बढ़ा

लखनऊ के फैजुल्लागंज इलाके में बाढ़ से तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. गोमती का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन कई घरों में 19वें दिन भी तीन से चार फीट तक पानी भरा है. गली-मोहल्लों में नावों से आवाजाही हो रही है. इस बीच डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 10 नए मामले सामने आए हैं.

किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है. धान की पकती फसल की समय पर कटाई करें और उपज को नमी से बचाकर रखें. सब्जियों के खेतों में जलभराव न होने दें. फसलों में कीट और रोग के लक्षणों पर भी नजर रखें.