आगरा. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क किनारे पैदल चल रही चार युवतियों को टक्कर मार दी. इस दौरान एक युवती वाहन के नीचे फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिसकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. दुर्घटना का दृश्य इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पाप का घड़ा भर रहा है! अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कह दी बड़ी बात

बता दें कि शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में कैला देवी मंदिर के पास यह हादसा हुआ. खुशबू जुरैल अपनी बहन भूमि (18) और पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ अपनी सहेली निशा चौधरी (20) को छोड़ने पहुंची थी. निशा गोविंद कॉलोनी में रहती है. चारों युवतियां सड़क के किनारे पैदल जा रही थीं. इसी दौरान तेज गति से डीसीएम की चपेट में आने से शिखा और निशा सड़क पर दूर जा गिरीं, जबकि खुशबू गाड़ी के नीचे फंस गई. वाहन आगे बढ़ता रहा और खुशबू उसके साथ घिसटती चली गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य में जुट गए.

इसे भी पढ़ें- UP पुलिस से चालाकी नहीं करने का! 2 तस्करों के पास से 22 लाख का गांजा जब्त, जानिए खाकी ने कैसे नशे के खेल को किया फेल

मौके पर पहुंचे लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया. इसके बाद वाहन के नीचे फंसी खुशबू को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. हादसे में घायल अन्य युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत को देखते हुए उपचार किया जा रहा है.