UP Weather Today. देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तर प्रदेश में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. यूपी समेत आस-पास के राज्यों में आंधी के साथ-साथ बारिश का सिलसिला जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों में तेज हवा और आंधी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ समेत 38 जिलों में 50-60 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी. वहीं झांसी, आगरा और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट ने किए चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान कई जिलों में 50-60 की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. मानसून आने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत से मिली है. तापमान में भी गिरावट आई है. 5-7 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है.
बारिश का अलर्ट
मंगलवार को कौशांबी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, गोंडा, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर और बस्ती में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश का BJP सांसद को 10 मिनट का अल्टीमेटम, बोले- पोस्ट हटाएं, नहीं तो होगी नामजद एफआईआर
वहीं पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बदायूं, संभल, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, संत रविदास नगर, मथुरा, आजमगढ़, जौनपुर, गाज़ीपुर, चंदौली, सोनभद्र, अलीगढ़, हाथरस, एटा,सुल्तानपुर, अंबेडकर और मिर्जापुर में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की आशंका है.

