हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के टीआई नेक्स्ट मॉल (TI Next Mall) स्थित ‘INOX PVR’ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों के हंगामे का मामला सामने आया है। ‘मिर्जापुर’ मूवी के शो के दौरान तकनीकी खराबी के चलते फिल्म बार-बार अटकने लगी, जिससे भड़के दर्शकों ने PVR प्रबंधन की लचर व्यवस्था के खिलाफ जमकर विरोध जताया। लगातार बढ़ते हंगामे को देखते हुए आखिरकार शो को बीच में ही बंद करना पड़ा।

बार-बार रुक रही थी फिल्म, दर्शकों का फूटा गुस्सा

जानकारी के अनुसार, मॉल के INOX PVR में ‘मिर्जापुर’ फिल्म का शो देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। फिल्म शुरू होने के कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी समस्या आने लगी। पर्दा बार-बार रुकने और फिल्म के अटक-अटककर चलने के कारण दर्शकों का मजा किरकिरा हो गया। जब काफी देर तक व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो दर्शकों का सब्र टूट गया और उन्होंने स्क्रीन के सामने ही PVR प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।

शिक्षक दिवस विशेष: बीमारी ने छीनी आंखों की रोशनी, हौसले से बच्चों का भविष्य रोशन कर रहे शिक्षक गोपाल दत्ता

बैकफुट पर PVR प्रबंधन

दर्शकों के भारी आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के आगे INOX PVR प्रबंधन पूरी तरह बैकफुट पर आ गया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए प्रबंधन को शो बीच में ही रोक देना पड़ा। दर्शकों ने टिकट के पैसों की बर्बादी और खराब सर्विस का आरोप लगाते हुए प्रबंधन से जवाबदेही तय करने और रिफंड की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m