परवेज खान, शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी गांधी पेट्रोल पंप की करोड़ों रुपये मूल्य की बहुचर्चित जमीन को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से नगर पालिका के पक्ष में फैसला आने के बाद अब शिवपुरी नगर पालिका के अंदर ही नया घमासान शुरू हो गया है। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर सीएमओ (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) यशवंत राठौर पर सीधा हमला बोला।

पंप संचालक से साठगांठ का आरोप

नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सीएमओ पर पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी से सांठगांठ करने का गंभीर आरोप लगाया और इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। वहीं, दूसरी ओर सीएमओ यशवंत राठौर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि बेदखली की कार्रवाई पूरी तरह से नियमों और प्रक्रिया के तहत ही की जा रही है। दूसरी तरफ, पेट्रोल पंप संचालक समीर गांधी का कहना है कि यह मामला अब देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में विचाराधीन है, इसलिए नगर पालिका द्वारा की जा रही बेदखली की कार्रवाई जल्दबाजी में उठाया गया कदम होगा।

मध्यप्रदेश

सनसनीखेज वारदातः गलत हरकत की मिली सजा, पोती ने क्रिकेट बैट से हमला कर की दादा की हत्या, गिरफ्तार

विवादों के कारण तीन सीएमओ हटाए जा चुके

गौरतलब है कि शिवपुरी नगर पालिका में अध्यक्ष और सीएमओ के बीच विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले चार सालों में अध्यक्ष से चले लंबे विवादों के कारण तीन सीएमओ हटाए जा चुके हैं, और अब चौथे सीएमओ यशवंत राठौर भी विवादों के घेरे में आ गए हैं। हालांकि, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा खुद भी निर्विवाद नहीं रही हैं; उन पर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों द्वारा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m