Amravati Obscene Video Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती जिले से सनसनी मचाने वाला मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर करीब 180 लड़कियों के 350 अश्लील वीडियो और फोटो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। पीड़िताओं में कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाडा-अचलपुर इलाके से सामने आए अश्लील वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर लड़कियों आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। कई लड़कियों के माता-पिता टेंशन में हैं। वहीं मामले में आरोपी दो मुस्लिम युवक परिवार के साथ फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुट गई है।

भाजपा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने 180 पीड़िताओं का दावा किया है। पुलिस ने साइबर क्राइम को सूचित कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस पूरे मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि करीब 180 लड़कियां इस मामले में पीड़ित हैं, जिनमें अधिकतर नाबालिग हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बोंडे और हिंदू संगठनों ने अमरावती ग्रामीण पुलिस से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। नेताओं ने कहा कि पुलिस को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी, जैसा कि अन्य मामलों में किया जाता है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के बाद अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

19 वर्षीय मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान पर आरोप

इस गंभीर मामले में 19 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक प्रवीण तायडे (Pravin Tayade) की शिकायत पर परतवाडा पुलिस थाने में पॉक्सो और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोहम्मद अयान और मोहम्मद जोयान नामक युवकों ने लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उनके साथ अश्लील कृत्य किए और फिर उनका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लॅकमेल करना शुरू कर दिया। इनमें से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए। शुरुआती तौर पर पता चला है कि परतवाडा शहर के गटरमलपुरा इलाके से जुड़े एक युवक ने इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर पीड़िताओं के कई अश्लील वीडियो शेयर किए।

अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित लड़कियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर महिला अधिकारी उनका बयान दर्ज करेंगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m